पाकरटांड: कोबांग के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया
पाकरटांड़ थाना क्षेत्र कोबांग के पास सोमवार की शाम 5:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में दिलीप नामक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा लाया गया जहां इलाज चल रही है। बताया गया कि वह टकबा की ओर जा रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खोकर गिरा और गंभीर चोट लगी।