खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।