धमदाहा: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, तीन जवान घायल, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़
धमदाहा :- धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र के ढोकवा अंडी टोला में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।