मार्टिनगंज: घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल फोन एवं आभूषण बरामद
आजमगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरदह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना में सफल अनावरण करते हुए दो व्यक्तियों को आज दिन बुधवार को 3:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल नगदी मोबाइल फोन आभूषण बरामद हुआ है