पलेरा: बूदौर तिगैला पर अवैध शराब की बिक्री करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
पलेरा पुलिस के द्वारा बूदौर तिगैला पर अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी मक्खन पुत्र राजाराम कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी नुना थाना चंदेरा का होना बताया।आरोपी के पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।शराब की कीमत ₹500 बताई गई।आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।