पलेरा: पलेरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
पलेरा पुलिस ने बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।जिसमें आरोपी भोलू उर्फ लोकपाल सिंह एवं विक्रम सिंह पुत्र मजबूत सिंह बुंदेला दोनों प्लैटिना बाइक से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे।दोनों आरोपियों को पलेरा छोटी बस स्टैंड पर पकड़ा गया।जिसमें पुलिस ने 14 लीटर अवैध शराब एवं एक प्लैटिना बाइक जप्त कर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया।