लोहरदगा: मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज गुलनाज परवीन के लिए रक्तदान कर मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। बताया गया कि हरि गांव निवासी गुलनाज परवीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मरीज के लिए A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। मरीज के परिजनों ने काफी प्रयास कर ब्लड की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन कहीं