महागामा: मजदूर दिवस पर ललमटिया के आईटीआई कॉलेज में एटक के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन
मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आईटीआई कॉलेज ललमटिया में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झंडा बैनर के साथ रैली निकाली गई जो आईटीआई कॉलेज से निकलकर से ललमटिया चौक पहुंची जहां से वापस आईटीआई कॉलेज पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने झंडोत्तोलन किया साथ ही शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया।