चरखारी: गौरहरी चौकी में अधेड़ की पिटाई का आरोप, पीड़ित ने चरखारी विधायक डॉ0 बृजभूषण राजपूत के जनता दरबार में की शिकायत
गौरहरी पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों पर अधेड़ को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। भटेवरा गांव निवासी भारत सिंह राजपूत का आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पैसे की मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा। पीड़ित चरखारी विधायक डॉक्टर बृजभूषण राजपूत के जनता दरबार पर पहुंचा जहां उसने विधायक से न्याय की गुहार लगाई है।