पटना ग्रामीण: महाराष्ट्र से अपराधी सूरज कुमार गिरफ्तार, 28 मामलों में पाया गया आपराधिक इतिहास
गुप्त सूचना के आधार पर चौक थाने में दर्ज एक मामले में अपराधी सूरज कुमार को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सूरज कुमार का 28 कांडों में आपराधिक इतिहास पाया गया है। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी दी है।