महोबा: ढीकवाहा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे मंदिर के पास स्थित जमीन पर एक दबंग ने भवन निर्माण कर लिया है। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने सदर तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कब्जा हटवाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं में प्रतिपाल सिंह, कामता सिंह और उमाशंकर मौजूद रहे।