दूनी: दूनी में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर निकाला विशाल जुलूस
Duni, Tonk | Apr 27, 2026 गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की गूंज सोमवार को दूनी तहसील में भी सुनाई दी। सैकड़ों गोभक्तों ने मां दुणजा मंदिर से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक प्रदर्शन किया।