इटारसी: कृषि उपज मंडी दो दिन रहेगी बंद ल, 19 और 20 अक्टूबर को नहीं होगी मंडी में खरीदी-बिक्री, 21 अक्टूबर से शुरू होगा काम
इटारसी की कृषि उपज मंडी में दुर्गा नवमी और दशहरे के कारण 19 और 20 अक्टूबर को बंद रहेगी। इन दो दिनों में मंडी में खरीदी-बिक्री का कोई काम नहीं होगा। शनिवार शाम करीब 5 बजे मंडी प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे 21 अक्टूबर, बुधवार से अपनी उपज लेकर मंडी आएं। कृषि उपज मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने बताया कि 21 अक्तूबर को मंडी खुलेगी।