उचकागांव: ऊंचकागाव में ‘प्रवेशोत्सव’ अभियान तेज, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने की पहल
ऊंचकागाव प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष “प्रवेशोत्सव” अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा विद्यालयी शिक्षा से वंचित न रहे और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराया जा सके।