पाली: शहर के जवाहर नगर में लीकेज पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा पानी, आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को रास्ता रोककर जताई नाराजगी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पाली शहर के जवाहर नगर इलाके के लोग पिछले लंबे समय से लीकेज पानी की पाइपलाइन के कारण परेशान है । यहां सड़कों पर फैल रहे पानी के कारण सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके चलते यहां से बच्चों के साथ-साथ लोगों का निकलना अब मुश्किल हो रहा है । इसे लेकर इन लोगों ने रास्ता रोककर गुरुवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है ।