कोंडागांव: जिले में राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत गांव-गांव में शिविर का आयोजन, अब तक कुल 970 आवेदन प्राप्त
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम स्तरीय राजस्व पखवाड़ा के निर्धारित तिथि अनुसार शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा का पहला चरण 16 अप्रैल तक चलेगा।राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल की स्थिति में अब तक विभिन्न गांवों में आयोजित शिविर में कुल 970 आवेदन प्राप्त हुए।