भोरे: महरादेउर में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पोते ने अपनी 65 वर्षीय दादी की ले ली जान, घर छोड़ आरोपी हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में अपने ही पोते ने अपनी 65 वर्षीय दादी की जान ले ली। पोते ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब घर में उसकी दादी और पोती थी। मोबाइल चोरी का दादी पर आरोप लगाकर पोते ने इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। खबर के मुताबिक राजाराम चौहान की 65 वर्षीय पत्नी देवांति देवी अपनी पोती के साथ घर पर थी। तभी नितेश चौहान घुस गया।