भिंड नगर: एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर,ADM को सौंपा ज्ञापन
भिंड में निजी विद्यालयों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें और निर्धारित दुकानों से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाए