लालगंज: लहंगपुर बाजार में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, गंगहरा से शुरू हुई यात्रा में गूंजा जय श्री राम का उद्घोष
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां से शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा लहंगपुर, बामी, राजापुर से वापस लहंगपुर स्थित हनुमान मंदिर पर शुक्रवार देर रात करीब सारे 8:30 बजे समाप्त हुई। शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा राम सेवा अध्यक्ष राहुल पांडे के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने डीजे के धुन पर जय श्री राम के उद्घोष के बीच नाचते गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा में पुलिस तैनात रही।