EXCLUSIVE NEWS | एक्सपोज न्यूज़ इंडिया
नरेश मीणा को पुलिस तलाश रही है या पुलिस की हर गतिविधि की पहले ही मिल रही है सूचना? बारां में उठे कई बड़े सवाल!
बारां (राजस्थान)। बारां जिले में नरेश मीणा की तलाश को लेकर अब एक नया विवाद सामने आता दिखाई दे रहा है। एक तरफ पुलिस उनकी तलाश में जुटी होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जंगलों में नरेश मीणा के साथ कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया कर्मियों के वीडियो सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल नरेश मीणा के उस कथित बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस टीम के निकलने की सूचना उन्हें पहले ही फोन पर मिल जाती है।
आखिर पुलिस की सूचना उन तक पहुंचाता कौन है?
यदि यह दावा सही है तो यह बारां पुलिस की कार्यप्रणाली और गोपनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। आखिर पुलिस की गतिविधियों की जानकारी बाहर कैसे पहुंच रही है? क्या पुलिस विभाग के भीतर से कोई सूचना लीक कर रहा है या इसके पीछ�
Ladpura, Kota | Nov 13, 2026