बाढ़: बाढ़ में बेबस मां डेढ़ माह के बच्चे संग आश्रय स्थल पहुंची, मायका और ससुराल दोनों ने ठुकराया
Barh, Patna | Apr 7, 2026 बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के आश्रय स्थल में एक बेबस मां अपने डेढ़ माह के बच्चे के साथ शरण लेने पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जब महिला से बातचीत की गई, तो उसने अपनी पहचान किरण देवी के रूप में बताई। उसका मायका पंडारक के भगवतीपुर कर्मौर गांव में है, जबकि ससुराल बिहारशरीफ के उतरनामा गांव में है। महिला को ससुराल और मायका दोनों जगहों से ठुकरा दिया गया है।