बहरोड़: बहरोड के पतासा मार्केट में एसी की कॉपर केबल चोरी, 6 एयर कंडीशनर हुए बंद, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी
Behror, Alwar | Jul 1, 2026 बहरोड़ कस्बे के पतासा मार्केट में सोमवार देर रात चोरों ने दुकानों और ऑफिसों की छतों पर लगे एयर कंडीशनरों को निशाना बनाते हुए करीब 60 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली। मंगलवार सुबह जब व्यापारी दुकानें खोलकर पहुंचे और एसी चालू किए,तो वे नहीं चले। छत पर जाकर जांच करने पर पता चला कि छह एयर कंडीशनरों की केबल काटकर चोरी कर ली गई है।