तिसरी: स्कूल के स्मार्ट क्लास में लगाए गए सामनों की हुई चोरी, कार्रवाई कि मांग
Tisri, Giridih | Jun 6, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के नीमा डीह मध्य विद्यालय में लगे स्मार्ट क्लास हेतु उपकरण ताला तोड़कर चोरी हो गया हैं।जिसे लेकर प्रधानाध्यक मुरली धर प्रसाद ने आश्यक कार्रवाई करने की मांग तिसरी थाना में आवेदन देकर की है।बताया जाता है कि गर्मी की छुट्टी में स्कूल बंद थी। जनगणना कार्य को लेकर शिक्षक क्षेत्र में प्रतिदिन आते रहे है।