सीतापुर: मिश्रपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया योग
जनपद के खैराबाद ब्लाक क्षेत्र के मिश्रपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के रविवार को नन्हे मुन्ने बच्चों ने योग दिवस में योग किया। योग दिवस के उपलक्ष में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया जिसमें शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और योग किस तरीके से करना चाहिए इसको लेकर के भी बच्चों को जानकारी दी है।