बिहारीगंज: बिहारीगंज बाजार में छापेमारी, 6.25 लीटर देसी शराब बरामद
बिहारीगंज बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 दशमलव 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि बाजार स्थित एक दुकान और सड़क के बीच खाली जगह पर प्लास्टिक के बोरे में शराब छिपाकर रखी गई थी। तलाशी के दौरान 25 पॉलिथीन पैकेट में शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।