पहाड़ी: पहाड़ी में गौतस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पशु मुक्त और वाहन किया गया जब्त
पहाड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौतस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया,जिसके कब्जे से एक गाय और एक बछड़ा सुरक्षित मुक्त कराए गए। साथ ही गौतस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को भी जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।