सहारनपुर: शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक का स्वागत, शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार, फर्जी मुकदमे और अवहेलना के आरोप
इलाहाबाद से लौटे उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जोरदार स्वागत किया। डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है; बीएसए पर गरीब बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति रोकने और रिश्वत की मांग का आरोप लगाया।