नगरीय निकाय की मतदाता सूची पुनरीक्षण के दावे-आपत्ति अभियान के तहत शनिवार को करीब 1 बजे वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता केंद्र पहुंचकर नवमतदाताओं एवं मतदाता सूची से छूटे लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाकर दावे प्रस्तुत किए।