नागौर: नागौर एसपी ने श्रीबालाजी थाने के एसएचओ को सस्पेंड किया, महिला से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 नागौर एसपी नारायण टोगस ने शनिवार को आदेश जारी कर श्रीबालाजी थाने के एसएचओ महेश कुमार बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल अलाय गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद के दौरान एक महिला ने पुलिस से बहस की,इस दौरान एसएचओ ने महिला को डंडे से पीटा,जिसका वीडियो वायरल हो गया।एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश शनिवार शाम 5 बजे मीडिया के सामने आया है।