🚨 BREAKING NEWS | बाराबंकी-अयोध्या
🔥 अयोध्या के सफर पर निकले चंद्रशेखर आज़ाद, बाराबंकी में जगह-जगह हुआ स्वागत
बाराबंकी। अयोध्या के दौरे के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद का बाराबंकी में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया।
स्वागत के दौरान सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
📍 अयोध्या में विशाल जनसभा
अयोध्या पहुंचकर चंद्रशेखर आज़ाद बीकापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित आर.डी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
सभा को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह जुटान उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव की उनकी मांग को दर्शाता है।
📢 अब नजर अयोध्या की जनसभा पर—चंद्रशेखर आज़ाद के संबोधन में क्या मुद्दे उठते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
📲 City News 24 Live | ग्राउंड रिपोर्ट
#CityNews24Live
#24_सितंबर_चलो_जंतर_मंतर
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
Hardoi, Hardoi | Sep 19, 2026