गोहरगंज: उमरावगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, निगम-मंडलों में जल्द होंगी नियुक्तियां
रायसेन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उमरावगंज में भोजपुर मंडल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और जल्द ही शेष पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।