शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले से युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज
कस्बे के एक मोहल्ले से युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मां की लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी बीस वर्षीय पुत्री 27 अप्रैल को घर से एटीएम से पैसे लेने गई थी तब से वापस लौट कर नहीं आई है। उसकी पुत्री बीमार रहती है उसे कभी कभी मिर्गी भी आ जाती है।