एटा: एटा मेडिकल कॉलेज में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जनपद एटा के राजकीय मेडिकल कॉलेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रीलों को लेकर चर्चा में है कॉलेज परिसर के अंदर महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बनाई गई कई वीडियो और रील विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड किए गए हैं इन वीडियो में महिला स्टाफ नर्स अपनी नर्सिंग यूनिफॉर्म में फिल्मी गानों और टेंडिंग ऑडियो पर रेल बनती नजर आ रही है।