महरौनी: जखौरा, अगौरा, बम्हौरी बहादुर सिंह के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से नष्ट फसल के मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्राम जखौरा,अगौरा बम्होरी बहादुर सिंह आदि गांव के किसानों ने तहसीलदार महरौनी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके यहां गुरुवार दोपहर को अचानक हुई बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण उनके खेतों में खड़ी हुई जायद की फसले जिनमें मूंग,उड़द,खरबूज आदि की फसले लगभग पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है।उन्होने मौका मुआयना करवाते हुए किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की।