चाईबासा। झींकपानी सीमेंट प्लांट को पुनः चालू करने की मांग को लेकर आज बुधवार को दोपहर में हजारों की संख्या में ग्रामीण झींकपानी से पैदल यात्रा कर चाईबासा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और फैक्ट्री खोलने को लेकर अपनी मांग उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब हो कि सीमेंट फैक्ट्री आजाद भारत की पहली सीमेंट फैक्ट्री थी।