अजगरी मध्य विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा चोरी होने के बाद मुखियापति दीपक सिंह ने गुरुवार दो बजे निरीक्षण किया। बताया कि पंचायत द्वारा मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा व एलसीडी लगवाया गया है। ताकि बच्चो की पढ़ाई व शिक्षको के क्लासरूम के एक्टिविटी पर नजर रखी जा सके। बता दे कि प्रखंड में पहली बार पंचायत द्वारा विद्यालयो में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया।