टिकारी: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान समारोह में टिकरी विधायक हुए सम्मानित
Tikari, Gaya | May 16, 2026 राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सह सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी को स्मृति सह सम्मान समारोह में आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित साहित्यकार और शिक्षाविद को विधायक ने संबोधित किया। जहां साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं को मिल का पत्थर बताया गया।