मानिकपुर: सीडीओ डीपी पाल ने सख्त निर्देश दिए, 24 घंटे में खराब हैंडपंप दुरुस्त हों, लापरवाह सचिव का वेतन रोका
आज बुधवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट के कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने मानिकपुर तहसील की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। सीडीओ ने खराब हैंडपंप 24 घंटे में दुरुस्त करने, पाठा क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बाजारों में प्याऊ लगाने के निर्देश दिए। अनुपस्थित सचिव शिवम सिंह का वेतन रोकने के आदेश भी जारी हुए।