लोहरदगा: लोहरदगा में 14 हाथियों का आतंक, वन विभाग बेबस, ग्रामीणों में आक्रोश
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत टाटी खरता क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से 14 हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम 4 बजे कहा कि वन विभाग अब तक हाथियों को खदेड़ने में पूरी तरह विफल रहा है। स्थिति यह है कि हाथियों ने जं