उज्जैन शहर: नीलगंगा पुलिस ने 54 लीटर अवैध शराब और एक्टिवा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीलगंगा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है, जो कुल 300 क्वार्टर में भरी हुई थी।अवैध परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा जप्त।