राजमहल: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में पीएम पोषण के तहत प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को पीएम पोषण के तहत प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।