ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर युवक ने अपने ऊपर हुई FIR की जांच कराने की मांग की
ग्वालियर के बड़ागांव में रहने वाले गगन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर अपने ऊपर झूठी एफआईआर की जांच कराने की मांग की है। फरियादी गगन यादव का कहना है कि उसकी जमीन डबरा तहसील के गिजौर्रा इलाके में है। रेत माफिया उसकी जमीन से ट्रैक्टर ट्रॉली लगातार निकाल रहे हैं। इसकी वह समय-समय पर अफसरों से शिकायत करता रहा है।