प्रयागराज: नए पुल के पास घंटों लगे भीषण जाम के दौरान लोगों का नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रयागराज के महाकुंभ में देश-विदेश को कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,ऐसे में विभिन्न सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिल रही है,आज शुक्रवार को करीब 10:00 बजे का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है कि भीषण जाम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जमकर डांस किया जा रहा है,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है