प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, विभिन्न सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार
प्रयागराज के महाकुंभ में बीते 13 जनवरी से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है,अगर आंकड़ों की बात की जाए तो मौजूदा समय तक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ के आसपास श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं,जबकि अभी भी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है,ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं जिससे विभिन्न सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।