अशोक नगर: शंकरपुर मगरदा में मारपीट दो आरोपियों पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज
अशोकनगर के शंकरपुर मगरदा क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8:30 बजे मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी संतोष पुत्र खूब सिंह परिहार (50 वर्ष), निवासी शंकरपुर मगरदा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी बलवंत आदिवासी और परशुराम आदिवासी, निवासी शंकरपुर मगरदा, उसके घर पहुंचे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए डंडे से मारपीट की।