धार: धार के सरदारपुर से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री से पाकिस्तान पर कार्रवाई की अपील की
धार जिले के सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने वीडियो जारी कर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कहा कि मेरा देश के प्रधानमंत्री जी से अपील है कि हमेशा जो पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता हैं उस पाकिस्तान पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।