टीकमगढ़: भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप, कहा- ठेकेदारों के रेत न लेने पर रोका काम
टीकमगढ़ में सोमवार को नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नपा अध्यक्ष पर भाजपा पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यक्ष पर ₹500000 तक के कार्यों के भुगतान संबंधी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोप लगाए हैं।