गुना नगर: गुना: रितिक रोशन जैसे नकाब वाले बदमाशों का आतंक, साई विहार कॉलोनी में घर में घुसे, सीसीटीवी में कैद
गुना शहर के साई विहार कॉलोनी में साई मंदिर के पास हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों का आतंक है। 2 मई को फरियादी शैलेश राजपूत के घर में बदमाशों ने बीती रात घुसकर चोरी का प्रयास किया, घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वायरल फुटेज में रितिक रोशन जैसा नकाब और टैटू वाले बदमाश बताए गए है। फरियादी शैलेश राजपूत ने पुलिस गस्त बढ़ाने और बदमाशों पर कार्यवाही की मांग की है।