कहरा: सदर थाना के शिवपुरी मोहल्ला में चारदिवारी देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
सदर थाना के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड 5 में चारदिवारी देने को लेकर 2 पक्षों के लोगों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने 2 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा है।