कहरा: सदर अस्पताल स्थित विभिन्न वार्डों का DM वैभव चौधरी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारी को दिए कई जरूरी निर्देश
सदर अस्पताल स्थित आपातकालीन कक्ष, बर्न वार्ड, एक्स-रे, सीटी स्कैन, प्रसव वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एवम बच्चा वार्ड में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं/चिकित्सीय सुविधाओ का डीएम वैभव चौधरी ने किया निरीक्षण।उन्होंने लू से बचाव हेतु वार्ड में उपलब्ध दवा के बारे मे जानकारी लेने के साथ ही मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।